प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर झांसा देकर ठगी, पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवरात और मोटरसाइकिल जब्त

Fraud committed under the guise of the Pradhan Mantri Awas Yojana (Prime Minister's Housing Scheme); police arrest three cunning suspects and seize jewelry and a motorcycle.

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर झांसा देकर ठगी, पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवरात और मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपियों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घटनाओं को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, नकद रकम और सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाइन, कोतवाली सहित कई क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना की रकम दिलाने का झांसा देकर पीड़ितों से नगद रकम या जेवरात अमानत के रुप में ले रहे हैं. योजना की रकम में देरी होने पर लाभ निरस्त हो जाने का डर दिखाकर आरोपियों द्वारा ठगी की जा रही थी.
इन मामलों की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी द्वारा गंभीरता से जांच की गई. कई घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. जिसमें हर बार पैशन प्रो मोटरसायकल नम्बर CG10 BY 9201 से दो व्यक्ति आते-जाते दिखाई दिए.
फुटेज और पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से संदिग्ध रामप्रसाद यादव और जितेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने जानकी भट्ट, उषा साहू, अगमदास टंडन और शांति बाई यादव से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी करना कबूल किया. आरोपियों के पास से पैशन प्रो मोटरसायकल, 4,500 नगद और 2,56,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए.
पूछताछ में यह भी सामने आया कि जेवरात को गनियारी निवासी कन्हैया सोनी के पास गिरवी रखा गया था. जिसे तलब कर पूछताछ की गई. पुलिस ने रामप्रसाद यादव उम्र 65 साल जितेन्द्र यादव उम्र 38 साल और कन्हैया सोनी उम्र 45 साल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है. पुलिस आम नागरिकों से अपील कर रही है कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर रकम या जेवरात न दें. पहले पूरी जानकारी संबंधित कार्यालय से जरुर हासिल करें.
नाम आरोपी :-
रामप्रसाद यादव पिता अंजोरीलाल यादव उम्र 65 साल साकिन पोड़ी, थाना सकरी
जितेन्द्र यादव पिता स्व अजीत यादव उम्र 38 साल साकिन ढनढन, हाल मुकाम एलआईजी-4, दीनदयाल कॉलोनी, मंगला
कन्हैया सोनी पिता पुरुषोत्तम सोनी उम्र 45 साल साकिन सोनी मोहल्ला, तखतपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t