धमतरी में पैसों के लेनेदेन को लेकर चाकू से हमला, पेट और पीठ पर किया वार, आंतें निकली बाहर, हालत गंभीर, रायपुर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
In Dhamtari, a knife attack was carried out over a monetary transaction. The victim was stabbed in the stomach and back, and his intestines were pulled out. His condition was serious and he was referred to Raipur. Police are investigating.
धमतरी : धमतरी में एक बार फिर हुई चाक़ूबजी की घटना से शहर हिल गया है. पुराने पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर हत्या करने के नियत से ताबड़तोड़ चाकू से वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. देर रात युवक के पेट और पीठ पर वार किया गया. युवक का अतड़ी बाहर आया. जिला अस्पताल से युवक को रायपुर रेफर किया गया है. वहीं एक अन्य युवक बीच बचाव में घायल हो गया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई.
बताया जा रहा है कि सुंदर गंज वार्ड निवासी मनीष सिन्हा को देर रात चाकू से हमला किया गया. मनीष सिन्हा के भाई ने बताया कि वह घर में खाना खा रहे थे तभी अचानक हो हल्ला का आवाज सुनकर बाहर निकले तभी मोहल्ले वाले ने उनके भाई मनीष सिन्हा को चाकू मार देने की बात कही. जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब घायल मनीष सिन्हा के भाई जिला अस्पताल पहुंचे तो उनके पेट और पीठ में गंभीर चोटे लगी हुई थी. पेट से अतरी बाहर निकला हुआ था और खून से लथपथ था.
बताया जा रहा है कि घायल मनीष सिन्हा और रोहन ठाकुर खाना खाने के बाद घुमने के लिये सिहावा चौंक के पास हिन्दु अनाथालय के पास बैठकर तीनो बातचित कर रहे थे. तभी मोहल्ले का साहिल खत्री पास में आया और बातचीत कर रहे थे. उसी दौरान मनीष सिन्हा से पुरानी पैसा के लेनदेन की बात को लेकर साहिल खत्री गुस्से में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या करने की नियत से मनीष सिन्हा के पेट और पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुंचाया.
पेट मे चाकू मारने से अतड़ी बाहर
चाकु से पेट पर मारने से अतड़ी बाहर निकल गया और पीठ में चोट लगा. साहिल खत्री चाकू से मारने के बाद भाग गया. घायल मनीष सिन्हा इलाज के लिए जिला अपस्ताल ले जाया गया. बीच बचाव करने पर एक युवक चोट भी लगा. बहरहाल पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



