मनोज बाजपेयी बोले- कभी कहा 'एडल्ट स्टार', तो कभी लुक की वजह से हुए टारगेट...
Manoj Bajpayee News : मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सुपरस्टार न भी कहलाएं, मगर वे एक बेहतरीन एक्टर हैं, जिनके साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है. वे पिछली बार डार्क कॉमेडी 'किलर सूप' में नजर आए थे.
Manoj Bajpayee News : मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के सुपरस्टार न भी कहलाएं, मगर वे एक बेहतरीन एक्टर हैं, जिनके साथ हर बड़ा एक्टर काम करना चाहता है. वे पिछली बार डार्क कॉमेडी 'किलर सूप' में नजर आए थे. दिग्गज एक्टर ने उन क्रिटिक्स पर निशाना साधा जो कभी उनके लुक की वजह से उन्हें टारगेट करते थे और उन्हें एडल्ट स्टार तक कहते थे.

मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत में 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों से नाम कमाया. फिल्म 'सत्या' के सुपरहिट होने के बाद भी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. उन्होंने अब अपने मुश्किल दौर पर चुप्पी तोड़ी है, जब कुछ क्रिटिक्स उन पर नस्लवादी टिप्पणियां करते थे और उन्हें एडल्ट स्टार बुलाते थे.

मनोज बाजपेयी फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'भैया जी' का प्रमोशन कर रहे हैं. उन्होंने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें फिल्म 'जुबैदा' में महाराजा के रोल के चलते काफी टारगेट किया गया था. क्रिटिक्स उन्हें रोल में बेहतर तो बता रहे थे, मगर उन्हें प्रिंस के रोल में सही च्वॉइस नहीं मान रहे थे.

मनोज ने कहा, 'यह लोग इतने स्वतंत्र हैं कि उन्हें एहसास नहीं होता कि वे काफी बड़े रेसिस्ट हैं. मैंने जब वह रिव्यू कुछ दोस्तों को दिखाए, तो उन्होंने कहा कि मैं इसे कैसे लूं? उन्होंने कहा कि इसे जाने दो, यह भेदभाव है और मूलरूप से नस्लवादी टिप्पणी है.

मनोज बाजपेयी ने बताया कि वे 'भैया जी' के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं. उन्होंने कहा, 'चार में से पांच जर्नलिस्ट जुबैदा के बारे में बात कर रहे हैं.'

मनोज बाजपेयी के पास आज भी कई फिल्म रिव्यू की कटिंग हैं. उन्होंने अपनी फ्लॉप फिल्म 'फरेब' का जिक्र करते हुए कहा, 'किसी ने लिख दिया कि सत्या का भीकू म्हात्रे एडल्ट स्टार बन गया है. यह मुझे चुभता है और ठेस पहुंचाता है. मैंने फिल्म में ऐसा कुछ नहीं किया था कि लोग मुझे ऐसा कहें.'

फिल्म 'भैया जी' मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है, जिसे उनकी पत्नी शबाना रजा ने को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म 24 मई को रिलीज होगी. (एजेंसी)



