स्कूल की अकाउंटेंट से ठगी, अनजान नंबर से आया कॉल, बिना ओटीपी दिए बैंक अकाउंट से कट गए 54 हजार, जांच में जुटी पुलिस
School accountant cheated, call came from unknown number, 54 thousand rupees deducted from bank account without giving OTP, police started investigation
रायगढ़ : ऑनलाइन ठगी करने वाले नए नए तरिके का इस्तेमाल कर लोगो को बेवकूफ बनाते हैं. उनके जाल में अच्छे खासे पढ़े लिखें भी फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. ऐसे ही एक ताजा मामला कोतवाली थाने में आया है. जिसमें स्कूल की फीस जमा करने के बहाने से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के राजीव नगर में न्यू होराईजन स्कुल संचालित होती है. इस स्कुल की ऑफिस स्टॉफ से छात्र की फीस पटाने के नाम पर 54 हज़ार की ऑनलाइन ठगी हुईं है.
स्कूल स्टॉफ ने बताया कि उनके स्कूल के डायरेक्टर के पास अनजान फोन कॉल आया. जिसमें उस अनजान व्यक्ति नें एक छात्र की फीस पटाने की बात कही. जिस पर स्कूल के डायरेक्टर नें अकाउंट डिपार्टमेंट की गीतिका यादव को उस नंबर पर बात करने को कहा. ऑफिस स्टॉफ गीतिका नें उस अनजान नंबर पर फोन किया. अनजान कॉलर नें चौथी क्लास के एक बच्चे का नाम लिया और कहा कि उस छात्र की फीस ऑनलाइन जमा करनी है. चुंकि उस नाम का कोई भी छात्र न्यू होराइजन स्कूल की चौथी क्लास में नहीं पढ़ता था. लिहाजा ऑफिस स्टॉफ गीतिका नें कॉलर को इस बात की जानकारी दी कि ऐसा कोई भी छात्र स्कुल में नहीं पढ़ता है.
अनजान कॉलर नें गीतिका को बातों में फंसाए रखा. इसी बीच गीतिका के अकाउंट से 54 हज़ार रुपए निकले जाने का MSG आया. अपने साथ हुईं ऑनलाइन ठगी कि शिकायत गीतिका नें कोतवाली थाने में की है.
गीतिका के बताए मुताबिक उसने न ही कॉलर से कोई OTP शेयर किया और न ही कोई ऐप डाऊनलोड किया. गीतिका अपने गूगल पे नंबर से ही अनजान कॉलर से फोन पर बात कर रही थी. और इसी बीच किसी अन्य नंबर में उसके खाते का पैसा अपने आप ही ऑनलइन ट्रांसफर हो गया है.
इस घटना के बाद अब यह भी संभावना बन चुकी है कि अब आपके गूगल पे फोन पे या पेटीएम नंबर पे बात करते हुए भी क्या सायबर ठग आपके खाते से पैसे उड़ा सकते है? अगर ऐसा हो सकता है तो फिर सबको सावधान होने की जरुरत है. सायबर एक्सपर्टस की मानें तो ऐसा सम्भव ही नहीं है लेकिन इस मामले में तो ऐसा ही हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



