आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचने के आरोप में उपसरपंच की पत्नी रामेश्वरी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The Excise Department took major action, arresting the Deputy Sarpanch's wife Rameshwari and sending her behind bars for selling illegal liquor.
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : जिले में अवैध शराब कारोबार करने वाली आरोपी महिला को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गया है. आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. आबकारी विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह की छापेमार कार्रवाइयां जारी रहेगी.
मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग वृत्त सरसीवा को खबर मिली कि ग्राम जमगहन बोरिंग चौक में शिवनंदन कुर्रे और उनकी पत्नी रामेश्वरी कुर्रे लंबे समय से अपने मकान में कच्ची महुआ शराब, देशी एवं विदेशी मदिरा को रखता है और कच्ची महुआ शराब को प्लास्टिक पन्नियों में पैक कर उसका विक्रय करता रहा है. शिवनंदन कुर्रे ग्राम जमगहन के वर्तमान में उपसरपंच है और अपने पद एवं प्रभाव का उपयोग कर लंबे समय से अपने मकान में मदिरा व्यवसाय को कर रहे है.
इस खबर की पुष्टि की गई इसके बाद ग्राम जमगहन में आबकारी टीम एवं गवाहों के साथ बताई गई जगह में रामेश्वरी कुर्रे द्वारा अपने मकान में कच्ची महुआ शराब को प्लास्टिक पन्नियों में पैक कर रही थी और पति शिवनंदन कुर्रे काम से बाहर जाना बताया गया.
आरोपी के आधिपत्य के मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे से 2 नग प्लास्टिक के पीले रंग के जरीकेन में भरा 10 लीटर, 30 नग छोटे छोटे प्लास्टिक पन्नियों में भरा (प्रत्येक में 200-200 मिली) मात्रा 6 ली. देशी प्लेन मदिरा पाव 30 नग मात्रा 5.40 लीटर देशी प्लेन एवं सिम्बा स्ट्रांग बीयर के 6 नग बॉटल मात्रा 3.90 लीटर इस तरह कुल 21.40 लीटर मदिरा और 3.90 लीटर माल्ट को बरामद किया गया.
बरामद सामग्री को गवाहों के सामनेमौके में परीक्षण कर कब्जा आबकारी लिया गया. आरोपी रामेश्वरी कुर्रे पति शिवनंदन कुर्रे उम्र 35 वर्ष सकिन जमगहन थाना भटगांव के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)क, 34(2) 59क का मामला कायम कर जांच में लिया गया.
आरोपी रामेश्वरी कुर्रे को अग्रिम कार्यवाही के लिए अदालत के सामने पेश किया जा गया. इस कार्यवाही में वृत्त सरसीवा आबकारी उप निरीक्षक फागुराम टंडन और विपिन कुमार पाठक, महिला प्रधान आरक्षक थाना सरसीवा एवं स्टाफ का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



