युवती की पेड़ से लटकता मिला शव, कारण अज्ञात, नगर पालिका की टीम तालाब की सफाई के दौरान मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
A young woman's body was found hanging from a tree, the cause unknown. A municipal team found the body of a young man while cleaning a pond, causing a sensation in the area.
युवती की पेड़ से लटकता मिला शव, कारण अज्ञात
धमतरी/नगरी : नगरी ब्लॉक के खुदूरपानी ग्राम से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां खेत के समीप के नाले के पेड़ में युवती की फांसी पर लटकती लाश मिली है. युवती की पहचान लोकेश्वरी मंडावी पिता स्व पुनित मंडावी उम्र 26 साल के रुप में हुई है.
ग्रामीणों ने बताया कि जो 13 अक्टूबर को दोपहर से खेत की तरफ घास काटने के नाम पर घर से निकली हुई थी. ग्रामीणों ने युवती की पतासाजी किया. जिसके बाद खेत की तरफ नाले में पेड़ पर युवती की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है. इस मामले में नगरी पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती का पोस्टमार्टम कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नगर पालिका की टीम तालाब की सफाई के दौरान मिली युवक की लाश
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब नगर पालिका की टीम को तालाब की सफाई करने के दौरान एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह जब नगर पालिका की टीम JCB की मदद से नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बांध तालाब में जलकुंभी की सफाई कर रही थी. तभी उन्हें जलकुंभी में फंसा हुआ शव दिखाई दिया. इसके बाद इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ शव को तालाब से बाहर निकाला.
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि यह शव कमल सिंह ठाकुर की है जो कि कोंडागांव में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह फिसलकर तालाब में गिर गया होगा. फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
इधर इस मामले में नगर पालिका कर्मचारी का कहना है कि मंगलवार सुबह जब नगर निगम की टीम JCB की मदद से नेशनल हाईवे 30 पर स्थित बांध तालाब में जलकुंभी की सफाई कर रही थी. तभी उन्हें जलकुंभी में फंसा हुआ शव दिखाई दिया. इसके बाद इसकी जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नगर निगम कर्मचारियों के साथ शव को तालाब से बाहर निकाला. फिलहाल जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



