युवक की घर के म्यार में लटकी मिली लाश, इधर खेत में फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
The body of a young man was found hanging in the well of his house, while he committed suicide by hanging himself in the field, causing a stir, reason unknown, police engaged in investigation
युवक की घर के म्यार में लटकी मिली लाश
रायगढ़/तमनार : रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. क्षेत्र के आमाघाट पंचायत के आश्रित ग्राम झिंगोल में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतक की पहचान रामकुमार राठिया पिता जयलाल राठिया के रुप में हुई है.
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. घटना से कुछ ही घंटे पहले दोपहर करीब 12 बजे तक ग्रामीणों ने उसे गांव की गलियों में टहलते देखा था. लेकिन अचानक ही उसके द्वारा यह कदम उठाने से सभी स्तब्ध हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन हालात में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
खेत में फांसी लगाकर की खुदकुशी
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 64 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान महामाया नगर टिकरीपारा निवासी युवक के रुप में हुई है.
ग्रामीणों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्राथमिक जांच में युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि खुदकुशी का कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है. न ही कोई सुसाइड नोट मिला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



