शादी का झांसा देकर पार्षद के बेटे ने कई बार किया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
The councilor's son allegedly raped a woman several times on the pretext of marriage; the police arrested the absconding accused and sent him behind bars.
रायगढ़ : शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 37 के वर्तमान पार्षद रमेश द्वितीया के मंझले बेटे आतिश चौहान को युवती से लगातार शारीरिक शोषण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता द्वारा कोतरारोड थाना में दर्ज कराई कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आतिश चौहान से हुई थी. बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर भरोसे में लिया और अप्रैल 2023 में अपने दोस्त के घर से घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर कोकडीतराई स्थित परिचित के मकान में ले गया. वहां पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाया और इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाता करता रहा.
पीड़िता ने कई बार शादी की बात उठाई. लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा. आखिरकार 11 सितंबर 2025 को आरोपी ने साफ शब्दों में शादी से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी. लगातार धोखे और उत्पीड़न से परेशान युवती ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 371/25 धारा 351(2), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर आरोपी की तलाश की गई. लेकिन वह फरार हो गया था. उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाही पूरी की. इस बीच आज आरोपी की मौजूदगी की खबर मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक कुसुम केवर्त और उनकी टीम के आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, संदीप कौशिक, चूड़ामणी गुप्ता और राजेश खांड़े की सक्रियता महत्वपूर्ण रही, जिससे फरार आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी मिली.
आरोपी
आतिश द्वितीया पिता रमेश कुमार द्वितीया उम्र 26 साल निवासी सोनुमुड़ा नवापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



