रायपुर में 24 घंटे में दो मर्डर, युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, इधर ढाबा के बाहर युवक का कत्ल, आरोपियों की तलाश जारी
Two murders in Raipur in 24 hours: A young man was stabbed to death, causing panic in the area. Meanwhile, a young man was murdered outside a dhaba. The search for the accused continues.
रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या
रायपुर : राजधानी से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना वार्ड क्रमांक 15 की बताई जा रही है. मृतक के पेट और सीने पर कई गंभीर चोट के निशान हैं. शुरुआती जांच में पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है. मृतक की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिव सुबह स्थानीय लोगों ने जब सुबह युवक का शव देखा. तब तत्काल पुलिस को खबर किया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ढाबा के बाहर युवक का मर्डर, आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर : राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया. घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई. अज्ञात तीन बदमाश लूट के इरादे से युवक पर हमला करने आए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से आए. पहले उन्होंने रास्ता पूछा। फिर चाकू से हमला कर लूटपाट शुरु कर दी. ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया गया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सीने पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रुप से घायल शिवकुमार को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मर्डर की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी और चेकिंग जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबुतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



