सोते रहे परिजन, युवक ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, रिटायर्ड ASI के बेटे ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश
While his family slept, a young man hanged himself in his home. The son of a retired ASI committed suicide and his body was found hanging from a noose in his room.
कोरबा : कोरबा जिले में एक रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 10 नवंबर की शाम प्रगति नगर कॉलोनी स्थित आवास (नंबर MQ-834) में फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (उम्र 32 साल) की फंदे से लटकती लाश मिली. पुलिस को उसके कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक फणीभूषण के पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उसका भाई लक्ष्मी नारायण ध्रुव कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है. बताया जा रहा है घर में फणीभूषण की शादी को लेकर बात भी चल रही थी.
मिली जानकारी के मुताबिक फणीभूषण निजी कंपनी में जॉब कर रहा था. 10 नवंबर को वह अपने कमरे में अकेला था. जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई. पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी.
खबर मिलते ही दीपका पुलिस बल और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्यवाही शुरु की. फणीभूषण द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. परिजनों के मुताबिक उसकी शादी नहीं हुई थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं. इस घटना से परिवार सदमे में है.
घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनीवासी और मृतक के शुभचिंतक भी मौके पर पहुंचे. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. अगले दिन पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम लालपुर लोरमी में किया गया. खुदकुशी की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. दीपका पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



