धमतरी में साइकिल विवाद में युवक का मर्डर, जीजा-साले ने पांच बार चाकू से गोदकर मार डाला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Youth murdered in bicycle dispute in Dhamtari, brother-in-law stabbed him to death five times, police arrested both the accused
धमतरी : एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है. आधी रात युवक को चाकू गोद कर जान से मार डाला. मौत के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया. पुलिस ने दोनों आरोयियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के मराठा पारा वार्ड में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे चाकू बाजी की घटना हुई. इसके बाद वार्ड के लोगों ने घायल हालत में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के चाचा शंकर यादव ने बताया कि वार्ड में शोक का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच यह घटना हुई है.
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम शंकर ढीमर पिता ध्रुव ढीमर उम्र 23 साल मराठा पारा के पीपल पेड़ के पास या घटना हुई है. जिसकी खबर देने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल हालत में शंकर ढीमर को जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद वार्ड में सनसनी फैल गई. मृतक के चाचा शंकर यादव ने बताया कि चाकू से वार करने वाले युवक की माता का देहांत कुछ दिनों पहले हुआ था. जिसके घर तीनाहवन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी रात दो युवकों ने मिलकर शंकर ढीमर को मार डाला। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी बात कही. इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोयियों को गिरफ्तार कर लिया है. और जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



