गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट पहाड़ी जंगल में मारे गए 5.22 करोड़ के 10 इनामी नक्सली, एके 47-इंसास समेत कई हथियार बरामद

10 Naxalites carrying rewards worth Rs 5.22 crore killed in Kulhadighat hill forest of Gariaband district, many weapons including AK 47-INSAS recovered

गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट पहाड़ी जंगल में मारे गए 5.22 करोड़ के 10 इनामी नक्सली, एके 47-इंसास समेत कई हथियार बरामद

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ मेें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की कड़ी में जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत राजाडेरा मटाल पहाड़ी के क्षेत्र में उडिसा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर 10 सितम्बर 2025 को गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ तथा कोबरा 207 की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान में सूचना स्थल की तरफ रवाना हुए.
अभियान के दौरान 11 सितम्बर 2025 को राजाडेरा मटाल पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने और हथियार लूटने के मकसद से अंधाधुंध फायरिंग की गई. सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुये नियंत्रित फायर की गई
11 सितम्बर 2025 से 12 सितम्बर 2025 की सुबह 80 बजें तक माओवादियों द्वारा लगातार सुरक्षाबलों के उपर अंधाधुंध फायरिंग की जाती रही. सुरक्षा बल के जवानों ने अदम्य साहस, वीरता और धैर्य का परिचय देते हुये माओवादियों को मुंहतोड जवाब दिया. मुठभेड़ के बाद घटना स्थल और आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग करने पर 6 पुरूष और 4 महिला सहित कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए. मुठभेड़ में एके-47, इंसास, एस.एल.आर. जैसे आटोमेटिक हथियार सहित कुल 10 हथियार और भारी तादाद में नक्सल सामग्री बरामद किया गया.   
मारे गए माओवादी कैडर की प्रारंभिक पहचान इस तरह है
01. मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन उर्फ भास्कर उर्फ बालन्ना पिता- वेंकेटय्या, सेन्ट्रल कमेटी सदस्य
02. प्रमोद उर्फ पाण्डू उर्फ अलवाल चन्द्रहास उर्फ पण्डरन्ना उर्फ चन्द्रन्ना उर्फ वासु उर्फ प्रेमदादा, पिता-सैलू, ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य
03. विमल उर्फ मंगन्ना उर्फ सुरेश उर्फ जैदी वेंकटी पत्नि- उषा, ओडिसा राज्य कमेटी सदस्य/टेक्निकल टीम प्रभारी
04. समीर, कंपनी 06 सदस्य
05. रजीता पति डमरू, पीपीसीएम
06. अंजली पति कृष्णा, टेक्निकल टीम पीपीसीएम
07. सीमा उर्फ भीमे, एसडीके एसीएम
08. विक्रम पत्नि नंदे उर्फ मंजु उर्फ रीना, एसीएम
09. उमेष पिता सुकनू, एसडीके एसी- डिप्टी कमाण्डर
10. बिमला, बीबीएम डिवीजन पीएम
इन सभी माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 01 करोड़ 23 लाख का इनाम घोषित था.
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार व सामग्री
1. एके-47 रायफल- 01 नग
2. इंसास रायफल – 02 नग
3. एसएलआर रायफल – 01नग
4. टेटे कार्बन- 01 नग।
5. शॉट- 02 नग।
6. 12 बोर बंदूक- 02 नग।
7. पिस्टल- 01 नग।
8 . भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा ने कहा -‘‘रायपुर संभाग में गरियाबंद, धमतरी, महासमुद प्रतिबंधित व अवैध माओवादी संगठन CPI (Maoist) के खिलाफ एक सशक्त अभियान जारी है. वर्ष 2025 के शुरुआती 6 महीना में में ही 18 मा वाली विभिन्न मुद्दों में मारे गए पुलिस इस अभियान की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. मानसून जैसी विषम परिस्थिति में भी या सफलता सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है कि गरियाबंद में स्थाई शांति प्रगति और समृद्ध सुनिश्चित की जाएगी.
प्रेसवार्ता के दौरान विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, अमरेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ सालीन, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, कोबरा 207 दीपक कुमार, धीरेंद्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन गरियाबंद, जितेंद्र चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, सुश्री निशा सिंह एसडीओपी गरियाबंद के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी फील्ड कमांडर और जवान भी प्रेसवार्ता में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t