1400 पन्नों की जांच, गंभीर आरोपों का खुलासा, फिर भी FIR नहीं!, DSP कल्पना वर्मा केस में देरी से सिस्टम की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर उठे सवाल
A 1,400-page investigation reveals serious allegations, yet no FIR is filed. The delay in the DSP Kalpana Verma case raises questions about the transparency and impartiality of the system.
रायपुर : डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े बहुचर्चित मामले में 1400 से ज्यादा पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपे जाने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होने से पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रिपोर्ट जमा होने के फौरन बाद 5 फरवरी को उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता और गति पर सवालिया निशान लगा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में पद के दुरुपयोग, आर्थिक अनियमितताओं और संवेदनशील सूचनाओं के कथित लीक जैसे गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है, रिपोर्ट को तथ्य आधारित और व्यापक बताया जा रहा है, जिसमें पिछले कई साल की गतिविधियों की गहन जांच शामिल है. इसके बावजूद FIR दर्ज न होना कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है.
इस मामले के शिकायतकर्ता कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि उनकी टोयोटा हायराइडर नम्बर CG 04 PA 0486, ज्वेलरी, डायमंड सहित अन्य कीमती सामान अब तक वापस नहीं किए गए हैं, उनका कहना है कि करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़ा विवाद अभी भी लंबित है और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, उन्होंने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत भी जानकारी मांगी है, लेकिन अब तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला है.
सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर डिजिटल सबूतों-खासकर मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच को गंभीरता से खंगाला जाए, तो कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं. गोपनीय सूचनाओं के लीक होने जैसे आरोप इस मामले को और अधिक संवेदनशील बना देते हैं.
इस बीच जांच से जुड़े कुछ डिजिटल चैट में प्रभावशाली नामों के सामने आने की चर्चा भी तेज है. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब विभागीय जांच पूरी हो चुकी है और गंभीर निष्कर्ष सामने आ चुके हैं. तो FIR दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है? पुलिस मुख्यालय की तरफ से अब तक इस बारे में कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,
अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में इस मामले में FIR दर्ज होती है या जांच की दिशा कोई नया मोड़ लेती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



