नदी किनारे शराब विवाद में खुनी वारदात, जीजा ने साले का गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गोपी गिरफ्तार, 50 रुपये की दारु बनी मौत की वजह

Bloody Incident Over Liquor Dispute on Riverbank: Brother-in-Law Strangles Younger Brother-in-Law to Death Using a Gamcha; Accused, Gopi, Arrested; 50 Rupees' Worth of Liquor Becomes the Cause of Death.

नदी किनारे शराब विवाद में खुनी वारदात, जीजा ने साले का गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गोपी गिरफ्तार, 50 रुपये की दारु बनी मौत की वजह

रायपुर : रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया. आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक घनश्याम यादव उम्र 30 साल और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा उम्र 45 साल दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी थाना कोमाखान के निवासी थे. दोनों कुम्हारी के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे.
8 अप्रैल को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे. इस दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा। लेकिन घनश्याम ने शराब खुद ही पी ली. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने गए थे. इस दौरान घनश्याम शौच के लिए नदी किनारे चला गया. तभी आरोपी उसके पीछे पहुंचा और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया. घनश्याम के बेहोश होने के बाद आरोपी को शक हुआ कि उसकी मौत हो गई है. इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
गोप सिंह बरिहा, उम्र 45 साल निवासी पल्सीपानी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t