अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल, इधर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर की गई जान

A bus full of passengers overturned after losing control, more than two dozen injured, while a car hit a bike rider, a trailer driver died

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल, इधर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर की गई जान

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा घायल

कोरबा : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. थाना बालको चौकी रजगामार क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा मुसाफिर घायल हो गए. जिनमें से कई मुसाफिरों की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा कोरकोमा-बताती मार्ग में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह कोरबा बस स्टैंड से आदर्श बस मुसाफिरों को लेकर जशपुर जा रही थी. इसी बीच कोरकोमा बताती के पास तेज रफ्तार की वजह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. जिनमें कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं.
दरअसल, मामला दो थाना क्षेत्र करतला और रजगामार का है. इसलिए कार्रवाई को लेकर भी दोनों थाना प्रभारियों के बीच सीमा विवाद हो गया. दोनों थानों के बीच यह विवाद है कि घटना की जांच किसके द्वारा की जाएगी. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है.
इस हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाकी यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया. यह हादसा ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके चलते वह बस से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. हादसे में उसे भी चोटें आई है. रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर की गई जान

रायगढ़ : बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई. कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के ग्राम नावापारा पकरिया निवासी सुमेन्द्र सिंह उम्र 37 साल ट्रेलर ड्राइवर था. शनिवार को वो अपनी बाइक से परिचित की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्ती की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बड़े देवगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी. बाइक से उछलकर सुमेन्द्र कार के शीशे से टकरा गया. जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई. उसकी मौके पर मौत हो गई.
इस हादसे में कार के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. ड्राइवर को हल्की चोट आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस मामले की खबर पुलिस को दी गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB