शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल ने गरीब से छीने 2000 रुपये, लोगों ने घेरा, इधर नशे के धुत में पाया गया आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

A drunk police constable snatched 2,000 rupees from a poor man, and people surrounded him. The constable was also found drunk, and the video went viral on social media.

शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल ने गरीब से छीने 2000 रुपये, लोगों ने घेरा, इधर नशे के धुत में पाया गया आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शराब के नशे में पुलिस कांस्टेबल ने गरीब से छीने 2000 रुपये, लोगों ने घेरा

रायपुर : गंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस के एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में गरीब व्यक्ति से 2000 रुपये छीने। घटना फाफाडीह क्षेत्र की शराब भट्टी के पास और इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुई. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी गरीब व्यक्ति अपने काम से लौट रहा था. इसी दौरान फाफाडीह क्षेत्र में शराब भट्टी के पास मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने नशे की हालत में व्यक्ति को रोक लिया। आरोप है कि कांस्टेबल ने व्यक्ति से 2000 रुपये जबरन छीन लिए.
जब मजदूरों ने पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिए. इसके बाद वहां पर हंगामा की स्थिति हो गई. नशे में धूत पुलिसकर्मी को देखकर हर कोई विरोध करने लगा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया.
पीड़ित व्यक्ति ने फौरन गंज थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाशी और जांच शुरु कर दी. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि घटना के समय कांस्टेबल शराब के नशे में था.
थाना प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित को मुआवजा और इंसाफ दिलाने की भी प्रक्रिया शुरु की गई है. यह घटना पुलिस और जनता के बीच भरोसे पर सवाल उठाती है. पुलिस कर्मचारियों द्वारा नशे की हालत में लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कानून और नियमों के खिलाफ है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को धूमिल करती हैं और आम जनता में डर पैदा करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नशे के धुत में पाया गया आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक बार फिर खाकी की छवि धूमिल हुई. बिलासपुर में यदुनंदन नगर के तिफरा क्षेत्र स्थित दुर्गा पंडाल में तैनात आरक्षक नशे की हालत में पाए गए. मिली जानकारी के मुताबिक यह आरक्षक प्रशांत रावत हैं. जो वहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत आरक्षक दुर्गा पंडाल में ड्यूटी निभाते हुए पूरी तरह असहज हालत में थे. इस घटना ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में हलचल मचा दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे लोग सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लायक हैं.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि आरक्षक के नशे में होने का कारण क्या था और उसे किन नियमों के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
इस घटना ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं- कुछ लोग नाराजगी जता रहे हैं तो कुछ इसे हास्यास्पद स्थिति बता रहे हैं.
इस वीडियो ने न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित किया है. बल्कि सुरक्षा और अनुशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t