पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रात भर तड़पता रहा एक घायल, पसरा मातम

A high-speed bike plunged from a bridge, tragically killing a father and son who had come to attend the Dashahara ceremony. An injured man lay in agony all night, causing widespread mourning.

पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रात भर तड़पता रहा एक घायल, पसरा मातम

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर में एक तरफ शोकसभा से लौट रहे थे, दूसरी तरफ़ खुद मातम बनकर लौटे। टिकैतगंज क्षेत्र में रविवार रात हुए दर्दनाक सडक़ हादसे ने इंसानियत और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए. दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे तीन ग्रामीणों की बाइक हादसे का शिकार हो गई. जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा साथी नाजुक हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.
इस हादसे की सबसे भयावह तस्वीर यह रही कि तीनों पूरी रात सडक़ किनारे पड़े रहे. दो की मौत हो चुकी थी. जबकि एक घायल तड़पता रहा. लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा. सुबह राहगीरों की नजर पड़ी. तब जाकर घटना सामने आई.
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के गुमला जिले के ग्राम सिबिल, थाना चैनपुर निवासी जितना मुंडा और उनके बेटे बीरेंद्र मुंडा, और ग्राम कुरमा, थाना गुमला निवासी रामदयाल मुंडा उम्र 55 साल जशपुर के ग्राम टिकैतगंज में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से रविवार रात करीब 9.30 बजे अपने घर के लिए रवाना हुए. लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा. रास्ते में तेज रफ्तार या असंतुलन के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और जोरदार टक्कर के साथ पुल से नीचे गिर गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि जितना मुंडा और उनके बेटे बीरेंद्र मुंडा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि रामदयाल मुंडा गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ किनारे पड़े रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB