हैंडपंप चलाने कहा तो फॉरेस्ट चौकीदार ने युवक के पैरों पर टांगी से किया जानलेवा हमला, बोला- तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं, इलाज के दौरान युवक की मौत

When asked to operate a hand pump, a forest guard fatally attacked a young man's legs with a sickle, saying, "I am not your father's servant." The young man died during treatment.

हैंडपंप चलाने कहा तो फॉरेस्ट चौकीदार ने युवक के पैरों पर टांगी से किया जानलेवा हमला, बोला- तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं, इलाज के दौरान युवक की मौत

सरगुजा/लुण्ड्रा : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई. वन विभाग के चौकीदार राम साय द्वारा टांगी से किए गए हमले में गंभीर रुप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम पटोरा (जोबलापारा) निवासी राकेश घासी उम्र 20 साल अपने दोस्तों राम साय और संजय के साथ 29 मार्च, रविवार को मोटरसाइकिल से ग्राम करेसर गया था. करेसर में अटल चौक के पास उनकी मुलाकात गांव के ही जंगल चौकीदार लुरसाय से हुई. इसी दौरान राकेश ने पानी पीने के लिए लुरसाय से हैंडपंप चलाने को कहा.
बताया जा रहा है कि इस बात पर आरोपी राम साय भड़क गया और उसने तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं कहते हुए विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी राम साय ने अपने पास रखी टांगी से राकेश के दाहिने पैर में घुटने के पीछे जोरदार वार कर दिया. इस हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और ज्यादा खून बहने लगा.
वारदात के बाद साथियों ने स्वजन को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश को धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया. जहां 30 मार्च की सुबह करीब 6:20 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण माना जा रहा है.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है. मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए लुंड्रा थाना भेजी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB