तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, चालक वाहन समेत फरार, इलाज के दौरान युवक की मौत, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
A high-speed motorcycle hit a man from behind, the driver fled with the vehicle, the young man died during treatment, a case was registered, and the police are investigating.
महासमुंद : बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली के पास NH 353 रोड पर बाइक की टक्कर से एक की मौत हो गई. वहीँ दो लोग घायल हो गये. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरधर दीवान पिता मन्नू राम दीवान उम्र 30 साल निवासी ग्राम टेढीनारा 12 अक्टूबर 2025 को रात करीब 9 बजे लिंगराज कोल्ड स्टोर रायपुर से अपने घर ग्राम टेढीनारा जाने के लिए मोटर सायकल नम्बर CG06 HE 1165 से निकले थे. मोटर सायकल को गिरधर दीवान चला रहा था. बीच में मधु कुमार दीवान और पीछे निरंजन दीवान बैठा था.
इसी दौरान ग्राम पतेरापाली के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल की टक्कर से तीनों गिर गए. टक्कर मारने वाला वहां से भागने लगा. इस बीच निरंजन दीवान ने मोटर सायकल का नंबर देखा जिसका नंबर CG 06 HD 8640 था. कुछ देर बाद डायल 112 वाहन से घायलों को बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर चले गए. गिरधर दीवान का तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से 14 अक्टूबर को बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल नम्बर CG06 HD 8640 के चालक के खिलाफ धारा 281 ,125(A) ,106(1) BNS ,184 MV ACT के तहत जुर्म कायम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



