मिनी हाइवा-ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल कुरुद और नवापारा के तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, क्षेत्र में दहशत का माहौल
A mini-highway truck collided head-on, leaving three people from Kurud and Navapara seriously injured and dead, anger among villagers, and panic gripping the area.
अभनपुर/गोबर नवापारा : थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाइवे 130सी पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एक साथ तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है. यह घटना टोल प्लाजा के पहले बजरंगपुर थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे रेत से भरे तेज रफ्तार मिनी हाइवा नम्बर CG04 QP 2293 और ट्रक नम्बर CG04 JC 7941 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि दो किलोमीटर दूर घरों में सो रहे ग्रामीणों तक टक्कर की आवाज सुनाई दी.
खबर मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया. अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया. वहीं, परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
मृतकों की पहचान भागवत राम साहू उम्र 65 साल निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरुद, धमतरी) के रुप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आए दिन क्षेत्र में हादसे होते रहते हैं. हादसों की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हादसे का कारण क्या था? और गलती किसकी थी? मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है.
मृतक
ट्रक नम्बर CG04 JC 7941 का ड्राइवर भागवत साहू पिता कोल्हुराम साहू उम्र 65 साल निवासी कुटीपारा पारागॉव थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
मिनी हाइवा नम्बर CG04 QP 2293 का ड्राइवर दीपक पटेल पिता स्व सूरज पटेल उम्र 22 साल निवासी कातलबोड थाना कुरुद जिला धमतरी
सुमित यादव पिता टीकम यादव उम्र 19 साल निवासी झूरानवागणूव थाना कुरुद जिला धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



