12वीं की होनहार छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, दादा ने खिड़की से झांककर देखा, परिजनों में पसरा मातम

A promising 12th class student committed suicide by hanging herself in the room, grandfather peeped through the window, mourning spread among the family members

12वीं की होनहार छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, दादा ने खिड़की से झांककर देखा, परिजनों में पसरा मातम

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. अमलीपारा में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के वक्त सिर्फ बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद थे. घटना से परिजनों में मातम पसर गया. इस मामले में पुलिस को कोई कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा मंगलवार की शाम 7 बजे किताब लेने के लिए घर से बाहर निकली थी. लौटने के बाद वह कमरे में जाकर लॉक कर लिया। इस दौरान घर पर सिर्फ बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद थे. परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे. जब दादा ने उसे कमरे से बाहर आने के लिए कहा तो कोई आवाज नहीं आई. दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने खिड़की से भीतर देखा तो उनकी पोती फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतार लिया गया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतिका पढ़ाई में होनहार और शांत स्वभाव की थी. वह दो भाइयों की इकलौती बहन थी. वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस सुसाइड मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB