रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना, नाली में मिला मासूम का शव, इलाके में फैली सनसनी. अवैध सम्बन्ध में जन्म के बाद नवजात को फेंकने की आशंका
A shocking incident occurred in Raipur, where the body of an innocent child was found in a drain, spreading panic in the area. The newborn was suspected to have been abandoned after being born in an illicit relationship.
रायपुर : बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया. उरला थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 24 में नाली से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह कुछ राहगीरों की नजर नाली में कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है. इसके बाद उरला थाना पुलिस को खबर दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया. हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई. इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



