अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाईक, 1 घायल की मौत 2 की हालत नाजुक, परिजनों में पसरा मातम, CCTV फुटेज आया सामने
A speeding motorcycle lost control and collided with a pole, leaving one injured and two others critical, with family members mourning, and CCTV footage has surfaced.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. तेज रफ्तार बाईक पर सवार 3 युवक सीधे रोड किनारे लगे एक खंभे से जा टकराए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. रविवार सुबह हुए इस हादसे का CCTV वीडियो आज दूसरे दिन सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमन जांगड़े उम्र 24 साल और उसके दोनों साथी पाली गांव के रहने वाले हैं. वे किसी काम से कटघोरा आए थे और शाम करीब 5 बजे लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाईक मदनपुर टोल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक बूम बैरियर से टकराकर खंभे से जा भिड़ी.
खबर मिलने पर 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जोहार सिंह को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने अमन जांगड़े को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
हादसे की खबर मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों का हालचाल जाना और मृतक का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



