नवरात्र के पावन अवसर पर महतारी एक्सप्रेस से अवैध शराब की डिलीवरी!, 16 पेटी जब्त, सरकार पर उठे सवाल, धरने पर बैठी पूर्व विधायक

On the auspicious occasion of Navratri, illegal liquor was delivered via Mahatari Express. 16 cases were seized, questions were raised about the government, and a former MLA sat on a protest.

नवरात्र के पावन अवसर पर महतारी एक्सप्रेस से अवैध शराब की डिलीवरी!, 16 पेटी जब्त, सरकार पर उठे सवाल, धरने पर बैठी पूर्व विधायक

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग कर अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. वनांचल क्षेत्र में जहां समय पर महिलाओं को महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिल पाती है. वहीं यहां इस वाहन का उपयोग अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बीती रात शराब की तस्करी कर रहे महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन को पुलिस वाहन 112 की मदद से पकड़ा गया. जिसमें महाराष्ट्र निर्मित 16 पेटी अवैध संतरी शराब भरी हुई थी.
नवरात्र के पावन अवसर पर महतारी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी के मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में गेट के सामने धरने पर पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू बैठ गई. इस दौरान उन्होंने नवरात्रि में अवैध शराब की तस्करी के मामले को लेकर प्रदेश की सरकार को घेरा. और जमकर नारेबाजी कर विरोध जता रही है.
पूर्व विधायक छन्नीसाहू ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या यही है सुशासन? और किसके संरक्षण में हो रहा है ये कारोबार, माननीय विष्णु देव साय?” भाजपा सरकार की नाकामी के कारण अवैध शराब के जाल में आम लोग और कानून दोनों ही फंस रहे हैं.
छुरिया क्षेत्र के ग्राम पैरीटोला में महाराष्ट्र के काकोड़ी से देशी शराब को बोलेरो वाहन में भरकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाया जा रहा था. खबर पर पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बम्हनी रोड के पास महतारी एक्सप्रेस बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली. जिसमें आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू के कब्जे से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित करीब 53 हजार 760 रुपये की शराब जप्त किया गया.
इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू उम्र 25 साल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है. पुलिस ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है.
आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था. आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था. इस एवज में उसे दो हजार रुपये मिलते थे. उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह तस्करी कर रहा था. आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
महतारी एक्सप्रेस की मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए गये हैं. इसके बावजूद चालक वाहन लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और शराब लेकर वापस लौटा. चालक एक बार पहले भी यह काम कर चुका है. बताया जा रहा है कि इस मामले में महतारी एक्सप्रेस के पोर्टल में इवेंट अपलोड किये जाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया. आरोपित ने इसमें अपने साथी की मदद ली. पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाने की बात कह रही है.
छुरिया के थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मामले में जांच जारी है. शराब किसके पास से लायी गई. कहां और किसके पास ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है. जो भी जानकारी सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

भिलाई में शराब दुकान को लेकर विवाद, विधायक देवेंद्र यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र

भिलाई : भिलाई के वार्ड क्रमांक 51 शिवाजी नगर, खुर्सीपार स्थित शराब दुकान को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है. घनी आबादी वाले इलाके में जी.ई. रोड किनारे शुरु की जा रही शराब दुकान शुरु करने का प्रशासन का फैसला गलत है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी. यहां से गुजरने वाले छात्र-छात्राओं व महिलाओं को परेशानी होगी और शराब पीने वालों की वजह से लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहेगी है. इस कारण क्षेत्र की जनता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. धरना में बैठी है. लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष बढ़ गया है और वे लगातार विरोध जता रहे हैं.
इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव ने जिला कलेक्टर दुर्ग को पत्र लिखकर मांग की है कि शराब दुकान को तत्काल आवासीय क्षेत्र से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि “वार्डवासियों की शांति और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर शराब दुकान को किसी गैर-आवासीय क्षेत्र में स्थानांतरित करना चाहिए.”
विधायक का कहना है कि यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा प्रश्न है. यदि शराब दुकान को नहीं हटाया गया तो विरोध और बढ़ सकता है.
वार्डवासियों का स्पष्ट कहना है कि वे अब और परेशानियां नहीं झेल सकते और शराब दुकान के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे. इस लिए कलेक्टर से विधायक ने पत्र में कहाँ है की इस शराब दुकान को बंद किया जाए और खुर्सीपार के जनता की मांग तत्काल पूरी की जाए. यही प्रशासन जल्द जनता के पक्ष में पहले नहीं की तो वे खुद धरने में बैठना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t