पिता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेटी की टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट, घर बनाने को लेकर हुआ विवाद बना जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार

Father attacks Anganwadi worker daughter with a spade, kills her; dispute over house construction turns fatal, accused arrested

पिता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेटी की टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट, घर बनाने को लेकर हुआ विवाद बना जानलेवा, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम जामटोली में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद ने भयावह रुप ले लिया. जहां एक कलयुगी पिता ने मामूली विवाद में अपनी ही सगी बेटी की टांगी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला नारायणपुर थाना के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी 2026 की दोपहर ईंट-गिट्टी मंगवाने और पैसों को लेकर आंगनबाड़ी सहायिका बिंदिया लकड़ा उम्र 23 साल की उसके पिता लौरेस लकड़ा उम्र 47 साल के बीच घर बनाने को लेकर बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर बेटी पर टांगी के पिछले हिस्से से सिर पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
जामटोली के ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका बिंदिया बेहद मिलनसार और अपने काम के प्रति जिम्मेदार युवती थी. इस घटना में उसके दर्दनाक अंत से पूरे गांव में शोक का वातावरण है.
पुलिस ने हत्या का मामला बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB