बच्चों को पढ़ाना छोड़ हर्बल लाइफ कंपनी का प्रचार-प्रसार पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग को किया गुमराह, प्रधान पाठक और महिला टीचर दोनों सस्पेंड

Instead of teaching children, promoting Herbal Life company proved costly, misleading the education department, both the head teacher and female teacher suspended.

बच्चों को पढ़ाना छोड़ हर्बल लाइफ कंपनी का प्रचार-प्रसार पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग को किया गुमराह, प्रधान पाठक और महिला टीचर दोनों सस्पेंड

दुर्ग : दुर्ग संभाग में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षिकाओं के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की है. धमधा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोरपा की प्रधान पाठक कल्पना सेन को हर्बल लाइफ कंपनी की नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है. वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दारगांव की शिक्षिका एलबी त्रिवेणी गोस्वामी को नियमित बीएड पाठ्यक्रम में उपस्थिति के मामले में पदीय दायित्वों की उपेक्षा का दोषी मानते हुए सस्पेंड किया गया.
धमधा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोरपा में पदस्थ प्रधान पाठक कल्पना सेन के खिलाफ शिकायत मिली कि वे नेटवर्क मार्केटिंग चिटफंड और हर्बल लाइफ कंपनी से जुड़कर उत्पादों और सेवाओं की बिक्री का कारोबार कर रही हैं. शिकायत पर धमधा बीईओ से जांच कराई गई.
जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन, दस्तावेजों और वीडियो/फोटोग्राफ्स के परीक्षण में कल्पना सेन का हर्बल उत्पाद नेटवर्किंग मार्केटिंग में आईडी होना और बैठकों में शामिल होना साबित हुआ. प्रतिवेदन में उल्लेख है कि वे अध्यापन कार्य छोड़कर कंपनी की बैठकों और प्रचार-प्रसार में शामिल हो रही थीं. और अन्य लोगों को कंपनी से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही थीं. इसे शासकीय दायित्वों के प्रति गैर जिम्मेदाराना मानते हुए संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय दुर्ग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग ने धमधा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दारगांव में पदस्थ शिक्षक एलबी त्रिवेणी गोस्वामी को भी सस्पेंड किया है.
जानकारी के मुताबिक सत्र 2024-15 में स्कूल में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान उन्होंने उसी वर्ष 2014-15 में भिलाई नायर समाजम कॉलेज सेक्टर-8 भिलाई में नियमित बीएड पाठ्यक्रम की अतिरिक्त कक्षाओं में सम्मिलित होकर परीक्षा पास की.
मामला संज्ञान में आने पर 13 अक्टूबर 2025 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. जवाब में उन्होंने एक ही साल में स्कूल में उपस्थित रहते हुए नियमित बीएड पाठ्यक्रम पूरा करना कबूल किया. इसे लापरवाही और पदीय दायित्वों की उपेक्षा मानते हुए सस्पेंड की कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB