2 महीने पहले प्रमोट होकर बना अधिकारी, मैदान में मुरुम डालने SDO ने मांगी 1 लाख रिश्वत, जनपद पंचायत में घूस लेते गोपाल कृष्ण गिरफ्तार
Promoted to officer two months ago, SDO demanded a bribe of 1 lakh rupees for laying gravel on the field, Gopal Krishna arrested while accepting bribe in the district panchayat.
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में जनपद पंचायत पलारी के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से RES विभाग में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भवानीपुर के उप सरपंच फागु सेन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई कि मुरुम समतलीकरण कार्य के बदले एसडीओ द्वारा 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी एसडीओ को 25 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया.
बताया जा रहा है कि गोपाल कृष्ण शर्मा का कुछ महिना पहले ही प्रमोशन हुआ था और वे जनपद पंचायत पलारी के RES विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे, ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



