नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे ग्रामीण को कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया 6 किमी लंबा चक्काजाम
A speeding trailer truck ran over a villager walking on the national highway, killing him on the spot. Enraged villagers then staged a 6-kilometer-long road blockade.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे 130 पर रतनपुर-पाली बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया. जाम की वजह से करीब 6 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. इस दौरान दोपहिया वाहनों और कई यात्री वाहनों में बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मिली जानकारी के मुताबिक करतली निवासी मृतक नीलमदास मानिकपुरी सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर ने उसे कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाइस देने और मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के बाद चक्का जाम को खत्म कराया गया,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अर्चना झा ने बताया कि पैदल चल रहे व्यक्ति को ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के बाद मौके पर चक्काजाम जैसी हालत बन गई थी. जिसे अब कंट्रोल कर लिया गया. इस मामले में संबंधित चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क हादसा मुख्य रुप से ट्रक और ट्रेलरों की तेज रफ्तार और नेशनल हाईवे पर पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी की वजह से हुआ. उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि सड़क किनारे पैदल मार्ग और संकेतक लगाकर इस तरह के हादसों को रोका जाए.
इस हादसे ने फिर से हाईवे सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के कंट्रोल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सड़क सुरक्षा उपायों और जागरुकता अभियानों के जरिए भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के प्रयास किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



