यात्रियों से भरी बस को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चपेट में आई 2 बाइक, कई यात्री घायल, 4 की हालत नाजुक, ड्राइवर फरार
A speeding truck collided with a bus full of passengers, hitting two bikes, injuring several passengers, four in critical condition, driver absconding.
बालोद : बालोद जिला में डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं.
मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे. इसी दौरान यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए. खबर मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया.
दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी. जिसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



