नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी को कोलिहा किया गिरफ्तार

A man lured a minor girl with the promise of marriage and had physical relations with her several times; the police arrested the accused in Koliha.

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी को कोलिहा किया गिरफ्तार

बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिला में कोनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिग बालिका से जुड़े मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोनी में परिजन ने 11 दिसंबर 2025 को दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई.
पुलिस को खबर मिली कि अपहृत बालिका संदेही के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र में मौजूद है. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को बरामद किया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं लागू की गई हैं. 
आरोपी करन उर्फ कोलिहा मांडले (22), निवासी डोड़की, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर को 3 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस मामली की पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भावेश शेंडे, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.
आरोपी
करन उर्फ कोलिहा मांडले पिता स्व कुंवर सिंह उम्र 22 साल निवासी डोड़की, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t