शादी का झांसा देकर छात्रा से एक साल तक लगातार दुष्कर्म, फिर विवाह से इंकार, पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A student was raped for a year on the pretext of marriage, then refused to marry her. Police arrested the accused, Aman, and sent him behind bars.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी का नाम अमन लकड़ा है. आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया. और शादी का झांसा देकर युवती से करीब 1 साल तक दुष्कर्म करता रहा. आरोपी का जब मन भर गया तो उसने शादी करने से मना कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2025 को थाना पत्थलगांव की एक छात्रा ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज में बीए की छात्रा है और वर्तमान में कंप्यूटर का कोर्स कर रही है. 4 जून2024 में वह अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में पत्थलगांव आई हुई थी. इस समारोह में गांव में रहने वाला अमन लकड़ा भी पहुंचा था. अमन ने पीड़िता ने बातचीत की. इस दौरान आरोपी अमन लकड़ा ने युवती को बोला कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है. छात्रा आरोपी अमन लकड़ा के झांसे में आ गई. मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उसी दिन प्रार्थिया के साथ जबरन अनाचार किया.
एक साल तक लगातार अमन ने पीड़िता के साथ अनाचार किया. पीड़िता जब शादी की बात करती तो अमन उसे गुमराह करता रहता था. अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया. आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई.
चूंकि मामला महिला संबंधित अपराध से संबंधित होने पर पुलिस के द्वारा थाने में आरोपी अमन लकड़ा के खिलाफ बी एन एस की धारा 64 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया. साथ ही आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



