महासमुंद में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग से संबंध बनाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर कई किया दुष्कर्म, फोन नहीं उठाया तो कर दिया वायरल
In Mahasamund, an Instagram friend made a video of a minor having sex with her, blackmailed her, raped her, and made it viral when she didn't answer his phone.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक नाबालिग किशोरी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पहले किशोरी से सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाई. फिर अपने एक मित्र के घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया. जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता. बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया पर इन्हें वायरल कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि जून 2025 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर शिवा निहाल नाम के युवक से हुई थी. दोनों के बीच लगातार चैट होती रही. 20 जून की शाम करीब 6 बजे शिवा निहाल ने अपने प्यार का इजहार करते हुए उसे लालदाढ़ीपारा स्थित अपने दोस्त के घर पर मिलने बुलाया. किशोरी जब उसके दोस्त के घर पहुंची तो वहां शिवा निहाल अकेला था. इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया.
आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा. इसके बाद आरोपी निहाल लड़की पर लगातार मिलने का दबाव बनाता रहा. वह मौका मिलने पर उसके साथ दुष्कर्म करता. इससे परेशान होकर युवती ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद आरोपी ने 12 अक्टूबर को फेक आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को बताया. 15 अक्टूबर को वह परिजनों के साथ सिटी कोतवाली पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए वायरल वीडियो को हटवाया और मामले की जांच शुरु की.
एडिशनल एसपी महासमुंद प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 67(A) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 64(2)(M) के तहत केस दर्ज किया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



