सब्जी बेचने गई महिला ने KISS देने से किया इंकार, नाराज ऑटो चालक ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी राहुल गिरफ्तार
A woman selling vegetables protested molestation, and the auto driver strangled her to death. The accused, Rahul, was arrested and sent to jail.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिला के ग्राम सोनवाही में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चौकी लटोरी पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने एक किस की डिमांड की थी. महिला के इंकार करने पर गुस्साए युवक ने महिला की जान के ली.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर को ग्राम सोनवाही निवासी हुकुमसाय राजवाड़े की पत्नी सुरमिला राजवाड़े उम्र 37 साल सब्जी बेचने अंबिकापुर गई थी और रात तक घर नहीं लौटी. अगले दिन सुबह उसका शव सोनवाही चौक के पास गड्ढे में पाया गया. खबर पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया. जिसमें डॉक्टर ने मौत को हत्यात्मक प्रकृति का बताया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित की. एएसपी संतोष महतो और एसडीओपी अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों ऑटो चालकों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर संदिग्ध राहुल कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी ग्राम रजबांध सलका, जिला सरगुजा, वर्तमान पता ग्राम गणेशपुर थाना जयनगर को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मृतिका को अंबिकापुर से घर छोड़ने के बहाने लाया था और सोनवाही चौक के पास उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया. और ऑटो चालक ने एक किस की डिमांड की. विरोध करने पर उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी. आरोपी राहुल कुशवाहा के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया गया है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रुपेश कुंतल, चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता, सायबर सेल प्रभारी राकेश यादव सहित पुलिस टीम के सदस्य रामनिवास तिवारी, आनंद सिंह, विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, सुनील एक्का, मनोज सिरदार, इन्द्रजीत सिंह एवं महिला आरक्षक मालती शोभा एक्का की भूमिका सराहनीय रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



