रायपुर में महिला की हत्या का खुलासा, पारिवारिक विवाद में हाथापाई होने पर पति ने कपड़े से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट. फरार आरोपी ललित गिरफ्तार
A woman's murder in Raipur has been revealed. Following a scuffle during a family dispute, her husband strangled her to death with a cloth. The absconding accused, Lalit, has been arrested.
रायपुर : पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ललित साहू उर्फ विक्की गिरफ्तार हो गया है. रवि बुंदेल द्वारा थाना में खबर कि छुईया तालाब के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत हालत में पड़ी हुई है. उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाने पर उसे मृत होना बताया गया. बाद में 8 मई 2026 को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मौत की वजह गला घोंटने से दम घुटना लेख किए जाने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु की गई. जांच के दौरान सूचक, मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि घटना दिनांक को मृतिका के पति ललित कुमार उर्फ विक्की को आखिरी बार मृतिका पार्वती साहू के घर में देखा गया था.
इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ललित कुमार उर्फ विक्की की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका पार्वती साहू उसकी पत्नी थी और दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. घटना दिनांक को भी दोनों के बीच विवाद और हाथापाई हुई. इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने कपड़े से मृतिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किए जाने पर पुलिस टीम ने आरोपी ललित साहू उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतिका के मोबाइल को जप्त किया गया और आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
ललित साहू उर्फ विक्की पिता कमल किशोर साहू, उम्र 30 साल, निवासी ग्राम गांजर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद, हाल मुकाम- हम्पटी-डम्पटी प्ले स्कूल, श्रीराम नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



