14 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर युवक मिटाता रहा हवस, माता-पिता दे रहे साथ, एक हफ्ते तक दुष्कर्म, मां-बाप और बेटा तीनो आरोपी गिरफ्तार
A young man held a 14-year-old girl hostage and sexually assaulted her, her parents supported her, and she was raped for a week. The parents and son were arrested.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पुलिस के टीम ने नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को उसके माता-पिता समेत गिरफ्तार किया है, आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और पीड़िता को उसके घर से बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग उम्र करीब 14 साल को आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने घर में रखकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा था. इधर नाबालिग के गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल पा रहा था.
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरु की और पीड़िता को आरोपी के घर से बरामद किया है. पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की टीम में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. और आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



