आधी रात शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, पकड़े गए रंगे हाथ, घरवालों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, प्रेमी संग भेजी गई प्रेमिका

The boyfriend went to meet his married girlfriend at midnight, was caught red-handed, the family members tied their hands and feet and beat them, the girlfriend was sent with her boyfriend.

आधी रात शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, पकड़े गए रंगे हाथ, घरवालों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, प्रेमी संग भेजी गई प्रेमिका

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा गर्लफ्रेंज से आधी रात को मिलने बॉयफ्रेंड को भारी पड़ गया. आधी रात को मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पकड़ लिया. परिवार के लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई लगा दी. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अब सामाजिक बैठक के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ ही भेज दिया गया है. यह पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के तेलई कच्छार गांव का निवासी शुभम राजवाड़े सोमवार रात अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा. महिला का पति घर पर नहीं था. वह बाहर गया हुआ था. लेकिन जब शुभम प्रेमिका से मिलने घर में घुसा तो घरवालों को इसकी भनक लग गई. 
घरवालों ने दोनों ने पकड़ लिया और दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. एक साथ बांधकर दोनों को घर में रखा. बताया जा रहा है कि, लड़की अंबिकारपुर की रहने वाली है. एक साल पहले ही उसकी लखनपुर क्षेत्र में शादी हुई थी. वहीं इसी मामले को लेकर मंगलवार को सामाजिक बैठक हुई. जिसमें यह तय हुआ कि प्रेमिकी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. प्रेमी भी शादीशुदा है. इस बैठक की खबर पुलिस को भी दी गई थी. बैठक में प्रेमिका को प्रेमी के साथ भेजने का फैसला लिया गया
बताया जा रहा है कि दोनों का शादी के पहले से अफेयर चल रहा था. लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई. युवती की शादी के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद नहीं किया. बीच-बीच में दोनों मुलाकात भी करने लगे.
इस घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और यह कई सामाजिक सवाल भी खड़े करता है न सिर्फ प्रेम संबंधों को लेकर बल्कि कानून और पंचायत के दायरे को लेकर भी..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t