सर्पदंश पीड़िता को पीठ में लादकर 3 KM चले परिजन, हॉस्पिटल पहुंचने में देरी, महिला की हालत गंभीर, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया शर्मनाक
Family members carried snakebite victim on their backs for 3 km, delay in reaching hospital, woman in critical condition, Congress shares video, calling it shameful
जशपुर : छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के ग्राम चुरिलकोना में एक महिला को जहरीले डस लिया. गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं होने की वजह परिजन महिला को पीठ पर लादकर 3 किलोमीटर तक चले. तब कहीं मेन रोड आया. जहां से महिला को प्राइवेट गाड़ी के जरिए सन्ना अस्पताल जे लाया गया. कांग्रेस ने महिला का वीडियो शेयर करते हुए इसे शर्मनाक बताया है. यह मामला बगीचा ब्लॉक का है.
मिली जान्क्कारी के मुताबिक सोमवार को मरंगी पंचायत के चुरिलकोना गांव में रहने वाली मुन्नी बाई को जहरीले सांप ने डस लिया. गांव तक सड़क नहीं होने की वजह से परिजनों को कोई साधन नहीं मिल सका. परिजनों में एक महिला ने मुन्नी बाई को पीठ में लादा और पैदल तीन किलोमीटर दूर मरंगी सड़क तक पहुंचे. वहां से निजी वाहन से महिला को सन्ना हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि पीड़िता को पैदल करीब तीन किलोमीटर सड़क तक लाने और गाड़ी की व्यवस्था कर अस्पताल तक पहुंचाने में समय ज्यादा लग गया. इसके अलावा पीड़िता को फौरन एंटी स्नैक वेनम नहीं मिल पाने से उसकी हालत बिगड़ गई. फिलहाल नाजुक हालत में उसका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि पीड़िता को पैदल करीब तीन किलोमीटर सड़क तक लाने और गाड़ी की व्यवस्था कर अस्पताल तक पहुंचाने में समय लग गया. इसके अलावा पीड़िता को फौरन एंटी स्नैक वेनम नहीं मिल पाने से उसकी हालत बिगड़ गई. फिलहाल नाजुक हालत में उसका इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



