आ गई AIDS HIV की वैक्सीन ट्रायल सफल, अब AIDS का 100% इलाज 2 टीकों में
दुनिया भर में HIV/AIDS से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने HIV को ठीक करने वाले लेनकापाविर (Lenacapavir) इंजेक्शन का सफल ट्रायल होने का दावा किया है।
दुनिया भर में HIV/AIDS से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने HIV को ठीक करने वाले लेनकापाविर (Lenacapavir) इंजेक्शन का सफल ट्रायल होने का दावा किया है। HIV एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है, जिससे व्यक्ति की जान तक जा सकती है। लेकिन अब इस बीमारी के इलाज में एक बड़ी सफलता मिलती दिख रही है।
5 हजार लोगों पर सफल परीक्षण
दक्षिण अफ्रीकी भाग के प्रमुख जांचकर्ता, चिकित्सक-वैज्ञानिक लिंडा-गेल बेकर (Linda-Gail Bekker) के नेतृत्व में यह ट्रायल युगांडा और दक्षिण अफ्रीका में किया गया। लेनकापाविर और दो अन्य दवाओं की प्रभावकारिता का परीक्षण 5,000 लोगों पर किया गया। इस परीक्षण के परिणाम सकारात्मक रहे और यह दावा किया गया है कि साल में दो बार इस इंजेक्शन का उपयोग AIDS के उपचार में मददगार साबित हो सकता है।
2. ऐतिहासिक खोज! HIV वैक्सीन का ट्रायल सफल, अब AIDS का 100% इलाज 2 टीकों में
2134 महिलाओं पर 100% सफल परीक्षण
पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में HIV संक्रमणों से पीड़ित युवतियों पर यह ट्रायल किया गया था। ट्रायल के दौरान लेनकापाविर लगवाने वाली 2,134 महिलाओं में से कोई भी HIV से संक्रमित नहीं हुई। यह 100% सफलता की पुष्टि करता है और इस वैक्सीन की उच्च प्रभावशीलता को दर्शाता है।
HIV/AIDS की रोकथाम में बड़ा कदम
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ट्रायल HIV/AIDS की रोकथाम और उपचार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इस वैक्सीन को साल में दो बार लगवाने से संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
एड्स (AIDS) को खत्म करने की मुहिम में उम्मीद की किरण
वैश्विक स्तर पर हर साल लाखों लोग HIV संक्रमण का शिकार होते हैं। लेनकापाविर इंजेक्शन के सफल ट्रायल ने एड्स को खत्म करने की मुहिम में नई उम्मीदें जगा दी हैं। यह सफलता बड़ी उम्मीद जगाती है कि लोगों को HIV से बचाने के लिए हमारे पास एक सिद्ध, अत्यधिक प्रभावी रोकथाम का उपाय है। वैज्ञानिकों और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि युवाओं के लिए यह वैक्सीन एक आसान और प्रभावी विकल्प हो सकता है।
इस प्रकार, लेनकापाविर इंजेक्शन का सफल ट्रायल HIV/AIDS के उपचार और रोकथाम में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसका व्यापक उपयोग करने से इस लाइलाज बीमारी को काबू में लाने की दिशा में बड़ी प्रगति हो सकती है।



