डबल मर्डर से दहला अभनपुर, पति-पत्नी की हत्या, घर के अंदर पलंग पर पति की लाश, जमीन पर पड़ा मिला पत्नी का शव, शरीर पर चोट के निशान
Abhanpur rocked by double murder, husband and wife killed, husband's body found on the bed inside the house, wife's body found lying on the ground, injury marks on the body
अभनपुर : राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोदा से आई खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग पति-पत्नी की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर की वारदात ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैला दी है. मृतक का नाम भूखन ध्रुव पिता स्व कार्तिक राम ध्रुव उम्र 62 साल मृतिका रुखमणी ध्रुव पति भुखन ध्रुव उम्र 60 साल की खून से लथपथ हालत में अपने घर में शव मिले.
हत्या की खबर मिलते ही रायपुर एसपी, एएसपी, सीएसपी और स्थानीय थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। हर एंगल से छानबीन की जा रही है.
हत्या की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर बुलाई गई. सूत्रों के मुताबिक, घर के अंदर से कई संदिग्ध सबूत मिले हैं. जिन्हें टीम ने सील कर जांच के लिए भेजा है. जल्द ही किसी बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.
फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. प्रारंभिक तौर पर लूट या पुरानी रंजिश का शक जताया जा रहा है. वहीं, गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में कैद हैं.
पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की फौरन जानकारी देने की अपील की है. अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



