Bollywood News : एक्ट्रेस प्रियंका चौपडा ने अपनी बेटी का सीक्रेट इंस्टा अकाउंट बनाया

Bollywood News : अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चौपडा और उनके हसबेंड निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का अभी से एक सीक्रेट इंस्टा अकाउंट बनाया है। यह तो हम सभी जानते हैं

Bollywood News : एक्ट्रेस प्रियंका चौपडा ने अपनी बेटी का सीक्रेट इंस्टा अकाउंट बनाया

Bollywood News : अंतरराष्ट्रीय एक्ट्रेस प्रियंका चौपडा और उनके हसबेंड निक जोनस ने अपनी बेटी के नाम का अभी से एक सीक्रेट इंस्टा अकाउंट बनाया है। यह तो हम सभी जानते हैं कि प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ समय बिताने का एक भी मौका नही छोड़तीं, ऐसे में फैमिली की अमेजिंग फोटोज शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं।

बेटी को मिल रहे प्यार को देखते हुए उन्होंने अब उसके नाम का सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, जिसे फिलहाल प्राइवेट रखा गया है इस अकाउंट का नाम मालती मैरी है, खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसे फॉलो कर रहे हैं। मालती के इस सीक्रेटअकाउंट को 14 लोग फॉलो कर रहे हैं और इस अकाउंट से 13 लोगों को फॉलो किया जा रहा है।

Priyanka Chopra Daughter:लाखों का बैग लिए नजर आई प्रियंका चोपड़ा की बेटी,  कीमत जानकर लगेगा झटका - Priyanka Chopra Daughter Malti Photos With  Expensive Bag Worth More Than 2 Lakh - Amar

इस अकाउंट की प्रोफाइल में मालती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि कुछ समय पहले ये फोटो निक जोनस ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। इसे देखकर तो यही कह सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने पहले से ही अपनी बेटी के भविष्य की प्लानिंग कर ली है। याद हो कि शुरूआत में प्रियंका मालती के चेहरे पर इमोजी लगाकर उनकी फोटो शेयर करती थी, इसके कुछ समय बाद एक इवेंट से प्रियंका और मालती की फोटो वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस की लाडली का चेहरा साफ दिखा। तब से प्रियंका ने भी मालती का चेहरा दिखाने से परहेज नहीं किया।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बाकी सेलेब्स की तरह अपने फैंस से बेटी मालती को दूर नहीं रखा है। मालती के जन्म के कुछ देर बाद ही प्रियंका और निक ने उसका चेहरा दुनिया को दिखा दिया था, तब से वह सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस भी आए दिन अपनी लाडली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।(एजेंसी)