दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ एक फोटो वायरल, फोटो में दिखा बेबी बंप...

Bollywood News : दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट की काफी चर्चा हो रही है। उनके अपियरेंस की हर ओर तारीफ की जा रही है।

दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ एक फोटो वायरल, फोटो में दिखा बेबी बंप...

Bollywood News : दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह के साथ एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट की काफी चर्चा हो रही है। उनके अपियरेंस की हर ओर तारीफ की जा रही है। हालांकि, मेट गाला में दीपिका पादुकोण के न रहने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ बेबीमून पर गई हैं? दरअसल, बॉलीवुड कपल की वैकेशन मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जोकि वायरल हो रही हैं।

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

हाल ही में सामने आई तस्वीर में दीपिका पादुकोण ब्राउन कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं, इस दौरान रणवीर सिंह ने सफेद रंग का अटायर पहन रखा था। दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लिटिल बंप, भगवान कपल और बच्चे को खूब सारा आशीर्वाद दे और लोगों की बुरी नजर से बचाए।' मालूम हो कि इसी साल फरवरी महीने में दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था, 'सितंबर, 2024।' यानी कि कुछ महीनों बाद दीपिका और रणवीर पैरेंट्स बनने वाले हैं।

बेबीमून पर दीपिका, पति रणवीर संग समंदर किनारे किया चिल, फोटो में छिपाया  बेबी बंप - 38 years old deepika padukone enjoys babymoon with husband  ranveer singh flaunts tanned skin but hides

इससे पहले, दीपिका ने अपनी पीठ पर टैन लाइन्स दिखाते हुए एक फोटो पोस्ट की थी। हालांकि, उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा था, लेकिन फैंस कयास लगा रहे थे कि यह फोटो सितंबर में उनके बच्चे के जन्म से पहले रणवीर सिंह के साथ उनकी छुट्टियों का है। बता दें कि साल 2017 में दीपिका पादुकोण मेट गाला के सेट पर नजर आई थीं। इस दौरान, उनके सफेद गाउन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अगले साल 2018 में फिर एक्ट्रेस ने हाई स्लिट वाले शानदार गाउन से इवेंट में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा, साल 2019 में उन्होंने स्ट्रैपलेस पेस्टल पिंक गाउन पहना था, जिसे भी लोगों को काफी पसंद आया।

बेबीमून पर दीपिका, पति रणवीर संग समंदर किनारे किया चिल, फोटो में छिपाया  बेबी बंप - 38 years old deepika padukone enjoys babymoon with husband  ranveer singh flaunts tanned skin but hides

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले वह सिंघम अगेन की शूटिंग करती नजर आई थीं। सेट से जूनियर आर्टिस्ट के साथ उनकी फोटोज वायरल हुई थीं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दीपिका, लेडी सिंघम के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म में दीपिका के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं।(एजेंसी)