त्रिवेणी संगम साहित्य समिति के बैनर तले राजिम में दीपावली मिलन समारोह एवं कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न, रोहित साहू रहे मौजूद
A grand Diwali get-together and poets' gathering (kavi goshthi) was held in Rajim under the banner of the Triveni Sangam Sahitya Samiti; Rohit Sahu was in attendance.
गरियाबंद/राजिम : त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम छत्तीसगढ़ के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह एवं भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन साहित्य सदन पथर्रा राजिम में शनिवार 14 नवंबर को संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती पुत्रों के द्वारा माता सरस्वती जी का चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया.
कार्यक्रम में सभापति के रुप में करेली बड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कोमल सिंह साहू विराजमान थे प्रथम कवि के रूप में किशोर निर्मलकर ने माता सरस्वती जी के वंदन गांन से प्रारंभ कर श्रृंगार रस से खूब तालियां बटोरी. तत्पश्चात रोहित साहू माधुर्य ने भारत माता पर जबरदस्त कविता पड़ी. नरेंद्र साहू पार्थ ने भारत को विश्व गुरु पर समर्पित कविता पढ़ी. रामेश्वर रंगीला ने गजल के जरिए श्रृंगार रस पर कविता पढ़ी. भारत साहू प्रभु ने प्रभु श्री राम पर कविता पढ़ी. छग्गूयास आडिल ने वीरह पर कविता पढ़ी संतोष प्रकृति ने छत्तीसगढ़ की महिमा नदियों का बखूबी गान किया युगल किशोर साहू मानस प्रवक्ता ने पैरोडी गीत प्रस्तुत कर रंग जमा दिया.
श्रवण साहू प्रखर ने गद्य विधा के अंतर्गत लघु कहानी बेटी प्रस्तुत कर स्तबद्ध कर दिया .समिति के अध्यक्ष मकसूदन राम साहू ने अपने साहित्यिक नाम के अनुरूप छत्तीसगढ़ की बड़ी पर कविता पड़ी. डॉ रमेश कुमार सोनसायटी कलम वीर ने समसामयिक स्थिति को देखते हुए कविता पढ़ी सभापति के रूप में विराजमान कोमल सिंह साहू ने सबके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए योग पर कविता पढ़ी. कार्यक्रम का संचालन किशोर निर्मलकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन भारत साहू ने व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



