हाथियों ने किसान को कुचलने के बाद मृतक के घर जाकर मचाया आतंक, अंतिम संस्कार में आए रिश्तेदारों के वाहनों को कुचला, मची भगदड़

After trampling a farmer, elephants went to the deceased's home and wreaked havoc, crushing vehicles belonging to relatives attending the funeral, causing a stampede.

हाथियों ने किसान को कुचलने के बाद मृतक के घर जाकर मचाया आतंक, अंतिम संस्कार में आए रिश्तेदारों के वाहनों को कुचला, मची भगदड़

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में कुनकुरी से बुधवार की  शाम दो हाथियों ने मिलकर खेत देखने गए एक 60 साल के किसान को कुचल-कुचल कर मार डाला. इसके बाद गुरुवार को जब मृतक का अंतिम संस्कार शुरु हुआ तभी वही हाथी मृतक के घर पहुच गए और घर के सामने खड़ी मृतक के रिश्तेदारों की गाड़ियों में तोड़फोड़ करना शुरु कर दिया. हाथियों की अचानक दस्तक से पूरे गांव मे हड़कम्प मच गया और लोग अपनी अपनी जान बचाने में लग गए. तभी खबर मिलते ही कुनकुरी वन अमला भी मौके पर पहुंचा और किसी तरह हाथी मौके से भगा पाए. तभी लोगों की जान बची. 
कुनकुरी रेंजर सुरेंद्र होता ने बताया कि 3 हाथियों का ग्रुप है. हाथियों ने सबसे पहले गड़ा कटा जोड़ा पीपल के पास पिकनिक मना रहे 3 लड़कों पर हमला बोल दिया. किस्मत अच्छी थी कि समय रहते लड़को ने हाथियों को देख लिया और वे किसी पक्के मकान में छिपकर अपनी जान बचा पाए. इसके बाद हाथी सीधे उस जगह पहुंच गए जहां इन्ही हाथियों के हमले से मारे गए 60 साल के किसान जूनस बड़ा का अंतिम संस्कार हो रहा था. वहां पहुंचकर हाथियों ने मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए मृतक के रिश्तेदारों के वाहनों पर हमला कर दिया. हाथियों ने दर्जन भर से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया. हाथियों के आतंक की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची किसी तरह हाथियों को मौके से भगाया गया और लोगों ने राहत की सांस ली.
आपको बता दें कि बुधवार की शाम कुनकुरी गड़ा कटा निवासी जूनस बड़ा अपने 2 बेटों के साथ धान की फसल देखने गया था. तभी तीनो पर हाथियों की नजर पड़ गई और हाथियों ने तीनों को दौड़ाना शुरु कर दिया. इस दौरान मृतक के दोनों बेटे तो हाथियों से बचकर भाग पाने से कम्ताब हो गए. लेकिन जूनस बड़ा हाथियों की चपेट में आ गया और हाथियो ने उसे कुचल-कुचल कर मार डाला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

हाथियों ने फसलों को कुचला
कोरबा में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हथियों ने किसानों की फसलों को कुचलने के साथ ही फेंसिंग और बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया. फसलों के बर्बाद होने से किसानों में भारी नाराजगी बनी हुई है. वहीं विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह जंगल की ओर न जाएं.

हाथियों ने फेंसिंग और बिजली के खंभों को भी तोड़ा
करतला रेंज के बड़मार क्षेत्र में इन दिनों 18 हाथी घुम रहे हैं. यहीं हाथी बीती रात सुपईआरा गांव में पहुंच आए और जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने 19 किसानों के फसलों को कुचल दिया. जिसमें से 4 किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इतना ही नहीं हाथियों ने फेंसिंग और बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया. फिलहाल वन विभाग नुकसान का आकलन कर आगे की जांच में जुट गई है. 

बंदर ने मचा रखा है आतंक
जशपुर जिले के सिंगीबहरा गांव में एक बंदर ने पिछले दो से तीन दीनों से आतंक मचा रखा है. कभी घर में घुसकर खाना और राशन को खा जाता है. तो कभी लोगों को काट कर फरार हो जाता है. पिछले दो से तीन दीनों में बंदर 12 से ज्यादा लोगों को काट चुका है. जिसके कारण लोगों में गुस्सा और दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t