शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह के बाद भी EX गर्लफ्रेंड से कई बार जबरन बनाया शारीरिक संबंध, बलात्कार के आरोप में BF गिरफ्तार

Raped on the pretext of marriage, forced physical relations with ex-girlfriend several times even after marriage, BF arrested on rape charges

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विवाह के बाद भी EX गर्लफ्रेंड से कई बार जबरन बनाया शारीरिक संबंध, बलात्कार के आरोप में BF गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है. जिसने शादी के बाद भी अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए रखने की कोशिश की. आरोपी गिरधर साहू ने न सिर्फ युवती को मानसिक रुप से प्रताड़ित किया बल्कि जबरन शारीरिक संबंध बनाए रखने के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद उसे हिरासत में लिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक गिरधर साहू अपनी बहन के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान उसकी पहचान एक युवती से हो गई. और दोनों में प्रेम संबंध शुरु हो गया. शुरुआती दौर में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और गिरधर ने युवती से शादी का वादा किया.
इस बीच गिरधर ने युवती को जोरा पारा स्थित अपने किराए के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. शुरुआत में युवती में झिझक थी. लेकिन गिरधर ने मौका पाकर बार-बार इस शारीरिक संबंध को बनाता रहा. इसके बाद गिरधर की नौकरी लग गई. लेकिन जब युवती ने उससे शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा.
युवती भरोसे पर जी रही थी और सोच रही थी कि गिरधर उसका साथ देगा. इसी दौरान युवती को पता चला कि गिरधर ने किसी और युवती से शादी कर लिया. लेकिन शादी के बाद भी गिरधर साहू ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा. वह उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनता ही रहा और मानसिक रुप से प्रताड़ित करता रहा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा.
इससे तंग आकर युवती ने सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर गिरधर साहू को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार और मारपीट का जुर्म दर्ज किया.
थाना पुलिस ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद भी आरोपी द्वारा उसका शारीरिक शोषण जारी रखा गया. यह घटना न सिर्ग शारीरिक बल्कि मानसिक प्रताड़ना की श्रेणी में भी आती है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को कानूनी दायरे में लाया जाए.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामलों में जल्द कार्रवाई करना महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरुरी है.
सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है. इस मामले से यह साफ होता है कि शादी करने के बाद भी किसी व्यक्ति द्वारा पूर्व प्रेमिका या किसी महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना और मानसिक प्रताड़ना देना गंभीर अपराध है. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अदालत में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आरोपों की पुष्टि के लिए गवाहों और सबूतों के आधार पर जांच जारी रहेगी.
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि इस तरह की किसी भी प्रताड़ना या बलात्कार की स्थिति में फ़ौरन पुलिस को खबर किया जाए. ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर समय रहते कंट्रोल किया जा सके. यह घटना महिला सुरक्षा और कानून का पालन करने के महत्व को एक बार फिर उजागर करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t