मंदिर के पास अचेत मिला इंजीनियरिंग छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रोफेसर दंपति के इकलौते बेटे मृत किया घोषित, सदमे में माता-पिता की तबीयत खराब

An engineering student was found unconscious near a temple. Doctors at the hospital declared the only son of a professor couple dead. The parents are in shock.

मंदिर के पास अचेत मिला इंजीनियरिंग छात्र, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रोफेसर दंपति के इकलौते बेटे मृत किया घोषित, सदमे में माता-पिता की तबीयत खराब

बिलासपुर :  बिलासपुर के लोधीपारा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र यश वर्धन सिंह ठाकुर की कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई. यश शहर के एक जाने-माने प्रोफेसर दंपति का इकलौता बेटा था.
मिली जानकारी के मुताबिक यश वर्धन सिंह ठाकुर मंगलवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनके परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. यश रात करीब 8 बजे लोधीपारा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास बेहोश मिले.
उनके दोस्त और स्थानीय लोग उन्हें फौरन अपोलो अस्पताल ले गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती अनुमान यह है कि यश ने कोई जानलेवा पदार्थ, जैसे कि साइनाइड, खा लिया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.
यश वर्धन इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस विभाग का एक होनहार छात्र था. उसके पिता पिता संतोष सिंह ठाकुर उसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उसकी मां किरण सिंह ठाकुर गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर हैं. परिवार वालों के मुताबिक यश ने आखिरी बार मंगलवार शाम को फोन पर अपनी मां से बात की थी. बातचीत के दौरान उसके हाव-भाव से गहरी निराशा झलक रही थी. लेकिन किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि वह खुदकुशी जैसा कदम उठा लेगा.
अपने इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार टूट गया है. इस सदमे की वजह से  माता-पिता को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. यूनिवर्सिटी के छात्र और प्रोफेसर भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है. वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर एक होनहार छात्र इतने गंभीर मानसिक तनाव में क्यों था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t