Bollywood News : हिमेश रेशमिया और अल्का याज्ञनिक की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood News : हिमेश रेशमिया और अल्का याज्ञनिक की एक पुरानी तस्वीर। आज अल्का याज्ञनिक जी का जन्मदिन है। 20 मार्च 1966 को कोलकाता में अल्का जी का जन्म हुआ था। अल्का जी को गायकी अपनी मां सुधा याज्ञनिक जी से विरासत में मिली है। ये मात्र छह बरस की थी जब इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के कलकत्ता केंद्र पर भजन गाना शुरू कर दिया था।

Bollywood News : हिमेश रेशमिया और अल्का याज्ञनिक की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood News : हिमेश रेशमिया और अल्का याज्ञनिक की एक पुरानी तस्वीर। आज अल्का याज्ञनिक जी का जन्मदिन है। 20 मार्च 1966 को कोलकाता में अल्का जी का जन्म हुआ था। अल्का जी को गायकी अपनी मां सुधा याज्ञनिक जी से विरासत में मिली है। ये मात्र छह बरस की थी जब इन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के कलकत्ता केंद्र पर भजन गाना शुरू कर दिया था। नन्ही अल्का के भजनों को खूब पसंद किया जाता था। इन्हें मिल रही ख्याति से प्रभावित होकर इनकी माता इन्हें मुंबई ले आई। उस वक्त अल्का जी की उम्र मात्र 10 बरस ही थी। उस वक्त अल्का जी की मां को कई लोगों ने सलाह दी थी आपको बच्ची की आवाज़ मैच्योर होने तक इंतज़ार करना चाहिए। एक दिन कोलकाता के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने राज कपूर के नाम एक चिट्ठी लिखकर अल्का जी की मां को दी और कहा कि राज कपूर से मिल कर उन्हें ये चिट्ठी दीजिएगा। वो आपकी मदद अवश्य करेंगे। 

अल्का जी की मां राज कपूर से मिली। और राज कपूर जी ने भी नन्ही अल्का की गायकी सुनी। वो बड़े प्रभावित हुए। राज कपूर ने अल्का को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल वाले लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर जी के पास भेज दिया। लक्ष्मीकांत जी भी अल्का जी की आवाज़ से बड़े प्रभावित हुए। उन्होंने अल्का जी की मां को दो विकल्प दिए। पहला- अल्का डबिंग आर्टिस्ट की हैसियत से तुरंत काम शुरू करें। दूसरा- कुछ साल बाद बतौर पार्श्वगायिका ब्रेक मिलने का इंतज़ार करें। अल्का जी की मां ने दूसरे विकल्प को बेहतर समझा। और आखिरकार साल 1980 में आई फिल्म पायल की झनकार में अल्का याज्ञनिक जी ने अपने करियर का पहला गीत गाया। उस गीत के बोल थे,"थिरकत अंग लचक झुकी"

अल्का याज्ञनिक अब तक रिकॉर्ड सात दफा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। अल्का जी को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था तेज़ाब फिल्म के मशहूर गीत एक दो तीन के लिए। और अभी तक का आखिरी यानि सातवां फिल्मफेयर अवॉर्ड इन्होंने जीता था 2005 में आई फिल्म हम तुम के टाइटल गीत के लिए। हम हैं राही प्यार के फिल्म के गीत घूंघट की आड़ से और कुछ कुछ होता है के टाइटल ट्रैक के लिए अल्का जी को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। और जाने कितने ही अवॉर्ड्स इन्होंने अपने नाम किए हैं। किस्सा टीवी की तरफ से अल्का याज्ञनिक जी को जन्मदिन की अनेकों-अनेक शुभकामनाएं। #alkayagnik #happybirthday