28,29 व 30 अगस्त को कई पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन, बैंक ऑफिसर पदों पर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों और 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Organization of written examination for many posts on 28 29 and 30 August job opportunity for graduate candidates and 8th pass youth on bank officer posts

28,29 व 30 अगस्त को कई पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन, बैंक ऑफिसर पदों पर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों और 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

एनएचएम अंतर्गत 28, 29 और 30 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन

कोरबा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 28, 29 और 30 अगस्त को दो पालियों में प्रोग्राम एसोसिएट, एएमओ, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, लैब सुपरवाइजर, लेबोरटरी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, ऑप्थेलमिक सहायक, लैब अटेंडेंट, सिक्युरिटी पर्सनल के कई पदों पर की जा रही संविदा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है. परीक्षा दोपहर 12:30 से 1:15 बजे और अपराह्न 3 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
सभी परीक्षा शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में आयोजित होगी. एनएचएम अंतर्गत 23 और 24 अगस्त को आयोजित परीक्षा के परिणाम वेबसाइट korba.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इंडियन बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का मौका

बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. इंडियन बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है. जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की आखरी तारीख 2 सितंबर 2024 तय की गई है.
एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर भरा जा सकता है. इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट से भी आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना जरुरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है.
इन स्टेप्स से कर सकते हैं अप्लाई
इंडियन बैंक भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना है.
वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है.
इसके बाद आपको नए पोर्टल पर Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है.
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दें.
अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस
अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 1000 रुपये शुल्क के रुप में जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को शुल्क के रुप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, हाई कोर्ट में निकली बंपर जॉब्स

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है. दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखरी तारीख 20 सितंबर 2024 है.
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम आठवीं पास और अधिकतम 10+2 पास होना चाहिए.
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए.
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी.
आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्यों के एससी/एसटी/बीसी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb