महिला की जिंदा जलकर मौत, घर में नहीं थी बिजली, खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी युवती, जहरीली गैस से हुई बेहोश, जांच में जुटी पुलिस

Woman burnt to death there was no electricity in the house girl slept after lighting a lamp under the cot became unconscious due to poisonous gas police engaged in investigation

महिला की जिंदा जलकर मौत, घर में नहीं थी बिजली, खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी युवती, जहरीली गैस से हुई बेहोश, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से हैरत अंगेज मामला सामने आया है. पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी. तभी आग लगने से यह घटना घटी. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है.
बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 साल की बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख दरवाजा तोड़ा. घर के अंदर घुसे. जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था.
जिसके बाद ग्रामीणों ने फौरन घटना की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी.
फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की खबर परिजनों को दे दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb