फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विक्षिप्त महिला के साथ रात के अंधेरे में बलात्कार

Gang rape of a girl on the pretext of getting her a job in a film molestation of a woman by entering her house rape of a deranged woman in the dark of night

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विक्षिप्त महिला के साथ रात के अंधेरे में बलात्कार

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

बिलासपुर/मस्तूरी : फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही 2 अन्य आरोपी फरार थे. जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निवासी धुरकोट थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 1 अप्रेल 2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहू उम्र 42 साल निवासी वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर और मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर प्रार्थिया एवं उसकी सहेली निवासी कोरबा को अपने घर ले गया और रात में आरोपी और उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने के बहाना से घुसे.
पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे. जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया.

पीड़िता ने घटना 1 अप्रेल 2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी. तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किए थे. कि तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे. इस दौरान पीडिता 3 महीने की आरोपी रामायण साहू के तरफ से गर्भवती हो गई. पीड़िता की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में आरोपी रामायण साहू ने न्यायालय के सामने सरेंडर करने पर गिरफ्तार किया गया था. और मामले में अन्य फरार आरोपीयो के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया है.
इस मामले के फरार आरोपीयों बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल निवासी भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी और मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व नारायण प्रसाद उम्र 53 साल निवासी मस्तूरी को पतासाजी कर उनके ठिकाने में दबिश देकर पकड़ा गया. जिनको घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबुल करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. स्थानीय महिला ने 24 अगस्त को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2024 की रात को जब वह अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी. तब ग्राम इंचपारा का निवासी सूरज राठिया उम्र 19 साल घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुस आया. रात करीब 12:30 बजे उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की. सूरज राठिया ने गंदी नियत से कपड़े खोलने का प्रयास किया और मुंह दबाकर बल प्रयोग कर रहा था. महिला ने साहस दिखाते हुए सूरज राठिया को धक्का देकर अलग किया. जिससे वह भाग खड़ा हुआ.
महिला की मां, जो साथ में सो रही थी, जाग गई और दोनों ने सूरज राठिया को स्पष्ट रुप से पहचान लिया. कमरे में बिजली की रोशनी जल रही थी. जिससे आरोपी को पहचाना जा सका.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपित सूरज राठिया पर अप.क्र. 103/2024 धारा 76, 331(2) बीएनएस दर्ज कर मामला दर्ज किया और सूरज राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में सूरज राठिया ने अपना जुर्म काबुल कर लिया. जिसे कल रात विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की गिरफ्तारी की खबर उसके परिजनों को दे दी गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विक्षिप्त महिला के साथ रात के अंधेरे में दुष्कर्म कर रहा था युवक, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही  : मरवाही थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए शख्स को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 64(1)-BNS की धारा में अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है.