प्रदेश में कांग्रेस लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 15 लाख के जुमला सही “लखपति दीदी” जुमला ह साबित होवत हे- शैलेश पाण्डेय

Congress is continuously protesting against the state government in the state the slogan of Rs 15 lakh is proving to be the true slogan of Lakhpati Didi Shailesh Pandey

प्रदेश में कांग्रेस लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, 15 लाख के जुमला सही “लखपति दीदी” जुमला ह साबित होवत हे- शैलेश पाण्डेय

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस लगातार राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने नेताजी चौक से रैली निकाल कर कचहरी चौक तक प्रदर्शन किया. भारी तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस रोड में बेरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई. जिसमें पुलिस और युवक कांग्रेस के नेताओं बीच काफी देर तक झूमा छपटी हुई. युवक कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए. बाद में 200 युवा कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी दी. बाद में सभी को मुचलका में रिहा कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

केंद्र सरकार कस चाल- पंद्रह लाख के जुमला सही “लखपति दीदी” जुमला ह साबित होवत हे -शैलेश पाण्डेय

बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि जानत हव केंद्र सरकार ह महिला मन ल ठगे अउ ओमनला कर्ज में डुबोने के बर नया जुमला तैयार करे हे. ये जुमला “लखपति दीदी” के नाम से दाई बहिनी ल भ्रमित करे बार बनाये हैं. असल म ये योजना के नाम पर बीजेपी के सरकार भ्रष्टाचार ल साटे बार बनाए हे. एकर से महतारी मन ला कुछ हासिल नहीं होवे. इकर पहले भी केंद्र के मोदी सरकार ह उज्ज्वला योजना के नाम पर कनेक्शन बाँटे रहीस आज तक में सिलेंडर तक रीफ़िल नहीं हो पाइस. अइसने बीजेपी सरकार ह माईलोगन ल ठगे के काम करत हे.
प्रदेश में आज बीजेपी के सरकार हाबय आउ माईलोगन पर अनाचार के मामले में छत्तीसगढ़ पीछे नहीं हे. घरेलू अत्याचार और महिला उत्पीड़न के रिकॉर्ड तोड़ आँकडा आज सामने आ गये हैं. सिरिफ बिलासपुर के बात करबो त सात महीना म बीजेपी सरकार में लगभग 140 बलात्कार के मामले दर्ज हो गेहे. येति बिलासपुर में मासूम नोनी के संग घोर अत्याचार के मामला आगू आये हे और गैंग रेप के भी मामले बढ़ते जा हे. जेन सरकार ह महतारी के सम्मान और इज़्ज़त के सुरक्षा नहीं कर सकत है वो का महतारी मन ल लखपति बनाही. ये खाली एक जुमला हरे आउ ये योजना सिरिफ महिलाओं मन ल कर्ज में डुबोदेही.
आज प्रदेश के हर ज़िले म बिलासपुर,रायगढ़,अंबिकापुर,दुर्ग,रायपुर सभी शहरों में महिलाएँ सुरक्षित नहीं हे. यती बीजेपी के सरकार जबसे बनीस तबके नेता और मंत्री फूल मालाएँ पहने के छोड़ कोनो काम काज नहीं होए है महतारी बहिनी के रक्षा ल ल लेकर केवल बयान बाज़ी होवत हे चोरहा अपराधियों के हौसले बुलंदिवकोटी हाबय. शहर हो या गांव क्षेत्र सबो कोति महतारी उत्पीड़न के मामले बढ़ते जात हे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जनसंपर्क पर निकली सांसद

कोरबा : कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत रविवार को कटघोरा विधानसभा के ग्राम खैरभवना व रामपुर विधानसभा के ग्राम तरदा, कनकी, केरवाद्वारी व कोरबा विधानसभा के बालको प्रवास पर रहीं.
ग्राम खैरभवना में ग्रामीण पटेत राम चौहान के निवास पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित की. गत दिनों चौहान की माता को हाथी ने कुचल कर मार दिया था. सांसद श्रीमती महंत ने प्रभावित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली और वन विभाग को एक हफ्ते में मुआवजा और सहायता राशि हाथी प्रभावित परिवार उपलब्ध कराने के निर्देश डीएफओ कटघोरा को दिए. ग्रामीणों ने अपनी बातें सांसद के सामने रखी.
इस दौरान पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, सूरज महंत, पोषक दास महंत, किरण चौरसिया, ग्राम खैरभवना के दिलहरण सारथी, सरपंच कमला बाई, रमेश कंवर, खुमान सिंह कंवर, शिव प्रताप कंवर, शिव चरण राठौर, गीता कंवर, रामप्रसाद यादव, इतवार दास महंत, धुरपाल सिंह कंवर, हरसुल सिंह कंवर, कुलदीप राठौर आदि मौजूद थे.
ग्रामीण एकता की मिसाल ग्राम तरदा
सांसद ज्योत्सना महंत ग्राम तरदा के जंगल पारा में आयोजित जनसपंर्क कार्यक्रम में पहुँची. यहां मां कंकालिन सेवा समिति और नि:स्वार्थ युवा समिति एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
सांसद ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए वे ग्रामीणों के बीच पहुँच रही हैं. ग्राम तरदा के निवासियों ने चुनाव में जो प्यार दिया है इस कारण बढ़त मिली इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों का आभार जताया.
सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच के साथ साथ पूर्व के तीन कार्यकाल के सरपंचों की उपस्थिति इस बात को बताती है कि गांव में एकता है इस कारण विकास कार्य निर्बाध गति से चल रहा है.
इस अवसर पर सरपंच सुनीता मांझी, देवी बाई राजवाड़े, रेवा राम चंद्रवंशी, प्रकाश महंत, संतोष पटेल, निर्मल कौशिक, फागराम पटेल, कोमल पटेल, पूर्व सरपंच गायत्री सिदार, चंद्रिका बाई, कृपाल कंवर, फिरतु राम, राजकुमार जायसवाल, सम्मेलाल कंवर, चतुर सिंह कंवर सहित ग्रामवासी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीटों की डील डन, 90 में से NC 51, कांग्रेस 32 और 2 अन्य को, 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट शेयरिंग का समझौत हो गया है. 90 में से पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी. 85 में से कांग्रेस 32 सीटों पर लड़ेगी. 51 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी. दो सीट सहयोगी के लिए छोड़ी गई.
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक कर्रा ने कहा कि एक सीट पर सीपीआई और एक सीट जेकेएनपीपी को दी गई है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “बहुत खुशी का बात है. हम लोगों ने मुहिम शुरु की थी कि उन ताकतों के खिलाफ लड़ें. जो यहां लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन बना ही इसी लिया था कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ें. हम लोगों ने समझौता पूरा कर लिया है.”
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीजेपी द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा, “बीजेपी को ऐसा कहने का क्या नैतिक अधिकार है? बीजेपी का नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ और PDP के साथ गठबंधन रह चुका है. नेशनल कॉन्फ्रेंस वही पुरानी नेशनल कॉन्फ्रेंस है, PDP अभी भी वही पुरानी PDP है, उनका दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन था. हर राजनीतिक पार्टी के अपने कार्यक्रम, अपना घोषणापत्र और वादे होते हैं. हमारे पास अपना घोषणापत्र और वादे हैं, जब हम सरकार बनाएंगे तो एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम होगा.”
जम्मू-कश्मीर में तीन फेज में 18 सितंबर से वोटिंग होगी
इलेक्शन कमीशन ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 46 है.
जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने 5 मई 2022 को अपनी रिपोर्ट पेश की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें और 5 संसदीय सीटें यानी लोकसभा सीटें होंगी. डिवीजन की नजर से देखें तो जम्मू डिवीजन में 6 सीटें बढ़ाकर 43 विधानसभा सीटें की गई हैं और कश्मीर घाटी में 1 सीट जोड़कर 47 सीटें बनाईं गईं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb